Hindi Day (हिन्दी दिवस)

 

हिंदी उन भाषाओं में शुमार है जो दुनिया में सबसे ज्यादा बोली और समझी जाती हैं। महात्मा गांधी ने कहा था कि हिंदी जनमानस की भाषा है और इसे देश की राष्ट्रभाषा बनाने की सिफारिश भी की थी। हिंदी को 14 सितंबर 1949 को राजभाषा का दर्जा दिया गया, लिहाज़ा इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। संविधान सभा ने देवनागरी लिपि वाली हिंदी के साथ ही अंग्रेजी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया, लेकिन 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने हिंदी को ही भारत की राजभाषा घोषित किया।  
पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया।
14 सितंबर हिंदी भाषा के उत्सव के लिए आरक्षित है जब *भारतीय भाषा के महत्व और आनंद को संजोते हैं।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *